नीम का थाना: नीमकाथाना के निकटवर्ती गणेश्वर की गालव गंगा गौशाला में नानी बाई को मायरो कथा के लिए पोस्टर का हुआ विमोचन बांटे पीले चावल
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर की गालव गंगा गौशाला में नानी बाई को मायरो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ के बाद पोस्टर का विमोचन कर श्रद्धालुओं को पीले चावल बांटे गए । विजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की कथा वाचक महाराज रणवीर द्वारा नानी बाई को मायरो का वाचन किया जाएगा।