नीम का थाना: नीमकाथाना जिले के नए एसपी गिरधारी लाल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण स्टाफ व थाना अधिकारियों ने गुलदस्ते किए भेंट
नीमकाथाना के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा ने गुरूवार पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने पर जिले के थानाधिकारियों, स्टाफ सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। शर्मा ने कहा कि नीमकाथाना में अपराधियों पर अंकुश लगाना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। शर्मा ने नीमकाथाना मे पहले भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधिक्षक के पद पर अपनी सेवाऐ दी है।