नीम का थाना: नीमकाथाना के सिरोही कस्बे में पूर्व सरपंच वीरेंद्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर यूडीएच मंत्री ने एंबुलेंस का किया उद्घाटन
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम सिरोही के राजकीय बालू राम चिकित्सालय में श्रीमाधोपुर विधायक व नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजस्थान सरकार झाबर सिंह खर्रा का सिरोही पहुंचने पर ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। खर्रा ने पूर्व सरपंच विरेन्द्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा भेंट की गई एंबुलेंस का उद्घाटन किया।