नीम का थाना: नीमकाथाना में अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त अभियान रहेगा जारी कलेक्टर ने अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के लिए निर्देश
नीमकाथाना, 7 मार्च. पूरे प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा संचालित विशेष अभियान की अवधि 31 जनवरी को पूरी हो जाने के बाद भी नीमकाथाना जिले में सम्बंधित विभागों की संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला कलक्टर शरद मेहरा ने इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अधिकारी समन्वय से कार्य करे।