नीम का थाना: नीमकाथाना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संजय चेनानी रहे मुख्य अतिथि
महिला एवं बाल विकास विभाग नीमकाथाना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संजय चेतानी रहे। महिला पर्यवेक्षक सरोज इंदुलिया ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 8 मार्च का दिन समानता आधारित सामाजिक -राजनीतिक व्यवस्था के लिए महिलाओं के लंबे संघर्ष का प्रतीक है।