पुरोला: मोरी के सालरा गांव में अनिकांड की घटना में ग्रामीणों को करीब 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आज प्रशासन ने सालरा गांव में अग्निकांड प्रभावितों को राहत सामग्री एवं खाद्यान्न किट का वितरण किया। अग्निकांड में पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त भवनों पर रहने वाले 22 प्रभावित परिवारों को 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट ने जन सुविधा से जुड़े विभागों के अधिकारियों को तुरंत सालरा जाकर गॉंव जाने के निर्देश दिए।