पुरोला: पुरोला में तेज आंधी की वजह से चलती कार पर उखड़कर गिरे दो पेड़, एक शख़्स की हुआ मौत व एक अन्य घायल
तेज आंधी तूफान के दौरान एक ऑल्टों कार मोरी से पुरोला की ओर आ रही थी। तभी डेरिका के पास अचानक दो भारी भरकम चीड़ के पेड़ चलती कार के ऊपर गिर गए। हादसे में कार में सवार आजाद पैन्यूली की मौके पर मौत हो गई। जबकि विकास जोशी निवासी ग्राम डेरिका पुरोला गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भर्ती कराया।