➡️ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने बंडा (सागर) में अवैध जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित और बीएमसी में भर्ती मरीजों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उपस्थित डॉक्टर्स एवं जिला प्रशासन को इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री प्रदीप लारिया, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, डीआईजी श्री एस. एस. चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, एसपी श्री अनुराग सुजानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं डॉक्टर्स मौजूद रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 7, 2026