➡️ उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बंडा एवं शाहगढ़ के ग्रामों बमूरा भेड़ा ,नौराज,गूगरा खुर्द,धुरमार ,पापेट में पहुंचकर जहरीली अवैध शराब के सेवन से हुई घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवारों को हर संभव राहत राशि प्रदान की जाएगी तथा इस घटना के दोषी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar