➡️ सावधान रहें, सुरक्षित रहें_
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हुई दुखद घटना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
➡️ प्रशासन की अपील
यदि किसी व्यक्ति ने शराब का सेवन किया है और उसे निम्नलिखित में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं:
👉 सिरदर्द या उल्टी
👉 दस्त या बुखार
👉 घबराहट
👉 आंखों में धुंधलापन या देखने में समस्या
तो बिना किसी देरी के तुरंत अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल जाकर जांच कराएं और उपचार प्राप्त करें। लक्षण नज़रअंदाज़ करना जानलेवा हो सकता है!
नशे से दूर रहें, संदिग्ध या किसी भी प्रकार की शराब का सेवन न करें। आपका जीवन और स्वास्थ्य आपके परिवार के लिए अनमोल है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 7, 2026