कोटवा: कोटवा पुलिस ने भरण पोषण बढ़ाने के डिस्ट्रेस वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
कोटवा पुलिस भरण पोषण वाढ के डिस्ट्रेस वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के जसौलीपट्टी का अमन कुमार है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में भरण पोषण मामले में कांड संख्या 399/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी,आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार रात उसके घर से की गई थी।