सुजानगढ़: सुजानगढ़ में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा 38 साल पुराना प्याऊ
सुजानगढ़ में सालासर रोड स्थित पुराने चुंगी नाका क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बने पुराने प्याऊ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्याऊ का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के एसआई ओमप्रकाश स्वामी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा