निर्मली अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार से मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में प्रारंभ हुई। पहले दिन हिन्दी, उर्दू एवं मैथिली विषय की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, दंडाधिकारी की तैनाती और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सुबह आठ बजे से ही विभिन्न परीक्