मकेर: मकेर में बाढ़ का कहर जारी, एन एच 722 पर चढ़ा गंडक का पानी
Maker, Saran | Oct 1, 2026 मकेर प्रखंड में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। अस्पताल चौक के पास छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गंडक नदी का पानी चढ़ गया है। सड़क के ऊपर से तेज धार में पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं दुर्घटना की आशंका से वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किल बढ़ गई है। मुख्य बांध टूटने के बाद गंडक नदी का पानी तेजी से आसपास के इलाके में फैल रहा है।