नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने औरंगाबाद से हत्या मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा निवासी अंकित सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना पर औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज थी. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.