नबीनगर: शिवा बीघा गांव में बिजली चोरी करते पकड़ा गया एक व्यक्ति, लगा जुर्माना व प्राथमिकी दर्ज
नबीनगर थाना क्षेत्र के शिव बीघा गांव में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है. पकड़े गए व्यक्ति उसी गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह है. उनके ऊपर 2 लाख 69 हजार 49 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.