नबीनगर: रामसागर गांव में विवाहिता की हत्या के मामले में मृतका के पिता ने टंडवा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
टंडवा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव में विवाहित सावित्री देवी की हत्या के मामले में मृतका के पिता असरेश पासवान ने थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है. जिसमें पति चंदन पासवान, सास ससुर एवं भाई -बहन को आरोपित बनाया है. हत्या का कारण दहेज बताया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.