नबीनगर: बारा बानाडीह गांव से पुलिस ने एक फरार NBW वारंटी को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बारा बानाडीह गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी पंचम राम है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट से वारंट निर्गत था जो फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.