नबीनगर: नबीनगर के बूथ संख्या 308 पर लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने के बाद उत्साहित नजर आयी युवतियां
काराकाट लोकसभा चुनाव में शनिवार को नबीनगर प्रखंड के बूथ संख्या 308 पर कई युवतियों ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया. पहली बार वोट डालकर साक्षी कुमारी, सिमरन कुमारी, कुमकुम कुमारी, मुस्कान कुमारी, दृष्टि कुमारी, खुश नजर आयी. उन लोगों ने बताया कि उनकी इच्छा थी की राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें. पहली बार मतदान करके उनकी इच्छा पूरी हो गई.