नबीनगर: एरकी कला गांव घर का छज्जा निकालने को लेकर जो पक्षो में मारपीट, तीन लोग जख्मी
मदनपुर थाना क्षेत्र के एरकी कला गांव में सोमवार को घर का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए. ज़ख्मियों में शकुंतला देवी, रवि रंजन कुमार एवं शिवंती देवी है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने इलाज किया . घटना की सूचना थाना को दिया गया है .