कसरावद राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ (मालवा–निमाड़ प्रांत) की ओर से खलघाट में सोमवार को आंदोलन किया गया है। कसरावद में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। सुबह से ही खलघाट, कसरावद और आसपास के मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान मुख्य सडक मार्ग पर किसान सड़क पर बैठ गए उसके बाद नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।