सिमडेगा: ठगी मामले में तीसरी-चौथी श्रेणी के कर्मचारी सीधे दोषी नहीं, जनता घबराए नहीं: एसपी
गुरुवार को 4 बजे मिली जानकारी: सिमडेगा में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि संस्था से जुड़े तीसरी और चौथी लेवल के कर्मी सीधे तौर पर दोषी नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे कर्मियों को लेकर पैनिक न हों। मामले में छह आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। करीब 900 लोगों से 5-6 करोड़ की ठगी की जांच जारी है।