हरिद्वार: हरकीपौड़ी स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी स्थल की सुरक्षा देर रात बढ़ाई गई, कई संगठनों ने प्रदर्शन की दी थी चेतावनी
बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे हरकीपौड़ी स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी स्थल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरेकेडिंग लगा कर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। दरअसल विवादित स्थल पर भारत स्काउट गाइड का कार्यालय है लेकिन कई संगठनों का कहना है कि यहां पहले गुरुद्वारा था। जिसे लेकर संगठनों ने यहां कूच कर प्रदर्शन करने का एलान किया था।