हरिद्वार: सप्तऋषि घाट पर गंगा में स्नान करते समय बहा युवक, एसडीआरएफ के सर्च अभियान के बावजूद लापता
सप्तऋषि घाट पर गंगा में स्नान करते हुए उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी एक युवक गंगा में बह गया। युवक राहुल शुक्ला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का रहने वाला था और यहां भारत माता मंदिर में काम करता था। बुधवार को जैसे ही वह नहाने पहुंच गंगा की तेज धारा में बह गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया है लेकिन बुधवार दिनभर उसका पता नहीं चला।