हरिद्वार: डीएम ने जिला मुख्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बुधवार शाम रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस , राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक करी। सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए की राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लैक प्वाइंट चिन्हित किए जाएं और दुर्घटना होने पर तुरंत एंबुलेंस पहुंचे।