सिंघेश्वर: तीसरी सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 3 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
सावन की तीसरी सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बिहार के विभिन्न जिलों के साथ बंगाल और नेपाल से भी कांवरिए पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मजबूत बैरिकेडिंग, महिला-पुरुषों के लिए अलग कतार और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।