सागर नगर: उज़्बेकिस्तान में आयोजित अंतर संसदीय संघ सम्मेलन में शिरकत कर सागर लौटी सांसद लता वानखेड़े, किया गया भव्य स्वागत
ताशकंद उज़्बेकिस्तान में आयोजित अंतर संसदीय संघ सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद डॉक्टर लता वानखेड़े शुक्रवार की सुबह 8 बजे सागर पहुंची। डॉक्टर वानखेडे के स्वागत के लिए सागर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे,और ढोल नगाड़ों के साथ डॉक्टर वानखेड़े का स्वागत किया गया,वही मकरोनिया चौराहे पहुंचने पर भी भव्य स्वागत हुआ।