सागर नगर: ग्राम बहेरिया साहनी में एक युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बहेरिया साहनी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खेत पर लगे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे पर उतारा और शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया ह