सिरमौर:नौहराधार से लापता पांच वर्षीय मासूम आर्या का 40 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
रविवार शाम घेवना गांव में घर के आंगन में खेलते समय आर्या अचानक लापता हो गई थी। बच्ची की तलाश में अब एनडीआरएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और ग्रामीणों की टीमें जंगलों, खाइयों, नालों और दुर्गम इलाकों को खंगाल रही हैं। वहीं, ड्रोन के जरिए भी जंगलों और कठिन क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।
मासूम का अभी तक पता न चलने से परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सभी को आर्या के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है।
न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।