लालगंज: नैड़ीकठारी गांव में सपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनहित मुद्दों पर बनी रणनीति, एमएलसी चुनाव पर हुई चर्चा
समाजवादी पार्टी 395 छानवे विधानसभा की मासिक बैठक लालगंज के नैड़ी कठारी गांव में शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद झल्लू व संचालन महासचिव हरिशंकर यादव ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, जन समस्याओं के समाधान, सदस्यता अभियान चलाने व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियो पर विस्तार से चर्चा की गई।