इटाढ़ी: लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
Itarhi, Buxar | Aug 9, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के बाधार में नेटुआ बीर बाबा स्थान के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इटाढ़ी निवासी स्व. पारस चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उपेन्द्र शनिवार की शाम से लापता था। रग्रामीणों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दिया।