इटावा: आईटीआई चौराहे के पास बाइक सवार पिता पुत्र को कार सवारों ने मारपीट कर किया घायल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Jul 23, 2024 फ्रेंड्स कालोनी इलाके के आईटीआई चौराहे के पास कार सवारों ने बाइक सवार पिता पुत्र को मारपीट कर घायल किया। पीड़ित अनुज अवस्थी ने आरोप लगाया कि जब वह बाइक से बेटे के साथ दुकान से घर जा रहे थे, तभी कार सवारों ने मामूली बात पर मारपीट कर घायल किया। पुलिस पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए जांच में जुटी है।