इटावा: पिलखर के समीप नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 3 लोग हुए घायल, गंभीर हालत में एक व्यक्ति को PGI सैफई किया गया रेफर
Etawah, Etawah | Jul 22, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर के समीप नेशनल हाईवे पर बाइक व साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार कुशगांव बादशाहपुर निवासी सुधीर पुत्र प्रभुदयाल व साइकिल सवार दीपेंद्र व राजेश कठेरिया घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों की सूचना पर पहुँची एबुलेंस ने उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने सुधीर की हालत को गम्भीर देखते हुए सैफई PGI रैफर कर दिया।