इटावा: बहादुरपुर गांव में माँ की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, सैफई किया गया रेफर
Etawah, Etawah | Jul 23, 2024 बसरेहर इलाके के बहादुरपुर गांव में माँ की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया गया कि बहादुरपुर गांव के रहने वाले युवक सौरभ ने घर पर माँ से कहासुनी के बाद तेजाब पी लिया जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर युवक की हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रैफर कर दिया गया है