इटावा: रोडवेज बस स्टैंड पर पड़ा मिला जहर खुरानी का शिकार हुआ युवक, नगदी मोबाइल समेत अन्य सामान गायब
Etawah, Etawah | Jul 23, 2024 बसरेहर थाना क्षेत्र के चकवा खुर्द निवासी गौरव यादव रोडवेज बस में बल्लभगढ़ से इटावा के लिए सफर कर रहे थे। तभी रास्ते में जहर खुरानी का शिकार हो गये, जिसके बाद वह सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर पड़े मिले, वहीं उनके पिता ने उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार सुरु किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी हैं।