माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सितंबर 2026 माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से बेगूसराय जिले के 2,69,482 लाभुकों के बैंक खातों में कुल ₹30.54 करोड़ हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर एनआईसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।
पेंशन दिवस पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग में विशेष शिविर आयोजित कर 34 लाभुकों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन पात्र लाभुकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
1 views | Begusarai, Bihar | Oct 10, 2026