जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के कार्यों एवं आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2 एवं राजस्व महा-अभियान में धीमी प्रगति और लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आठ अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने 20 नवंबर को निर्धारित पर्चा वितरण कार्यक्रम से पूर्व पात्र लाभुकों के पर्चे तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने तथा लंबित मामलों का मिशन मोड में निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी संबंधित कार्यालयों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
IPRD Bihar
Revenue & Land Reforms Dept.
#begusarai
#cmsamrat
1 views | Begusarai, Bihar | Oct 10, 2026