जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के मार्गदर्शन में एवं श्रम अधीक्षक श्री रतीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को बेगूसराय सदर प्रखंड में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष धावा अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सिंघौल स्थित चटकारा रेस्टोरेंट से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। विमुक्त बालक के संरक्षण, पुनर्वास एवं कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसे बाल कल्याण समिति , बेगूसराय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं, बाल श्रम से संबंधित प्रावधानों के तहत नियोजक के विरुद्ध नगर थाना, बेगूसराय में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
IPRD Bihar
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Department, GoB
#begusarai
#cmsamrat
#saynotochildlabour
2 views | Begusarai, Bihar | Oct 10, 2026