गावां: भाकपा माले ने चलाया नवीनीकरण व सदस्यता भर्ती अभियान, दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की
Gawan, Giridih | May 11, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत के ग्राम मानपुर में भाकपा माले की बैठक अजय तुरी के अवास पर सोमवार की दोपहर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोकल सचिव अजय तुरी एवं संचालन सुधीर भुइयां ने किया।