Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

अरे! कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष को कोई दूषित पानी दे दो रे...🤣 पिरेकटिस कन्नी परेगी अध्यक्षजी😌 #मुरैना #Morena #कांग्रेस...

Morena Nagar, Morena | Jan 15, 2026

MORE NEWS

मुरैना में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता छात्र करेंगे मध्य प्रदेश का शैक्षणिक भ्रमण
मुरैना। एक्सीलेंस स्कूल मुरैना में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता "बूझो जानो फिर घूमो अपना मध्य प्रदेश" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक शर्मा सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सामान्य ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन दिन और दो रात के शैक्षणिक भ्रमण का पुरस्कार दिया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो दिन और एक रात का मध्य प्रदेश के पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराने की घोषणा की गई। इसके साथ ही विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
इस प्रतियोगिता �

मुरैना में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता छात्र करेंगे मध्य प्रदेश का शैक्षणिक भ्रमण मुरैना। एक्सीलेंस स्कूल मुरैना में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता "बूझो जानो फिर घूमो अपना मध्य प्रदेश" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक शर्मा सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सामान्य ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन दिन और दो रात के शैक्षणिक भ्रमण का पुरस्कार दिया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो दिन और एक रात का मध्य प्रदेश के पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराने की घोषणा की गई। इसके साथ ही विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। इस प्रतियोगिता �

Morena Nagar, Morena | Aug 7, 2026

15 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज, सर्वदलीय व सामाजिक संगठनों की बैठक सम्पन्न

मुरैना। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर पहल परिवार द्वारा होटल धर्म-इन में सर्वदलीय एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि यात्रा शहीद संग्रहालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड पर समाप्त होगी। यात्रा से पहले शहीद संग्रहालय में सामूहिक ध्वजारोहण होगा तथा शहरभर में विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। पहल परिवार ने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देने की अपील की।
#morena #मुरैना #तिरंगा

15 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज, सर्वदलीय व सामाजिक संगठनों की बैठक सम्पन्न मुरैना। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर पहल परिवार द्वारा होटल धर्म-इन में सर्वदलीय एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि यात्रा शहीद संग्रहालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड पर समाप्त होगी। यात्रा से पहले शहीद संग्रहालय में सामूहिक ध्वजारोहण होगा तथा शहरभर में विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। पहल परिवार ने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देने की अपील की। #morena #मुरैना #तिरंगा

Morena Nagar, Morena | Aug 7, 2026

60 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर फरार, पहाड़गढ़ के जंगलों में मुरैना-ग्वालियर पुलिस की सर्चिंग

मुरैना/ ग्वालियर में ट्रक के टायर फोड़ने की वारदात के बाद 60 हजार रुपये का इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर एक बार फिर पुलिस के निशाने पर है। सूचना है कि वह मुरैना के जौरा-पहाड़गढ़ के जंगलों में छिपा हुआ है। मुरैना और ग्वालियर पुलिस लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चला रही है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसके रिश्तेदारों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है।
#morena #मुरैना #बदमाश #पुलिस

60 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर फरार, पहाड़गढ़ के जंगलों में मुरैना-ग्वालियर पुलिस की सर्चिंग मुरैना/ ग्वालियर में ट्रक के टायर फोड़ने की वारदात के बाद 60 हजार रुपये का इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर एक बार फिर पुलिस के निशाने पर है। सूचना है कि वह मुरैना के जौरा-पहाड़गढ़ के जंगलों में छिपा हुआ है। मुरैना और ग्वालियर पुलिस लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चला रही है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसके रिश्तेदारों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है। #morena #मुरैना #बदमाश #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 7, 2026

श्रावण मास: कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुरैना पुलिस अलर्ट, लगाए जा रहे जागरूकता होर्डिंग

मुरैना। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मुरैना पुलिस ने विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा संबंधी संदेशों वाले होर्डिंग एवं सूचना बैनर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
मुरैना पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे सड़क के बाईं ओर चलें, यातायात नियमों का पालन करें और पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही वाहन चालकों से भी कांवड़ मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाने तथा अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करने का अनुरोध किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।
पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु डायल-112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष, मुरैना (7049101040) पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
#मुरैना #morena #कांवड़ #यात्रा

श्रावण मास: कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुरैना पुलिस अलर्ट, लगाए जा रहे जागरूकता होर्डिंग मुरैना। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मुरैना पुलिस ने विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा संबंधी संदेशों वाले होर्डिंग एवं सूचना बैनर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। मुरैना पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे सड़क के बाईं ओर चलें, यातायात नियमों का पालन करें और पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही वाहन चालकों से भी कांवड़ मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाने तथा अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करने का अनुरोध किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे। पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु डायल-112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष, मुरैना (7049101040) पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं। #मुरैना #morena #कांवड़ #यात्रा

Morena Nagar, Morena | Aug 7, 2026

नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा! 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे, हस्ताक्षरों पर छिड़ा सियासी संग्राम

मुरैना। नगर निगम परिषद की बैठक शुक्रवार को भारी हंगामे के बीच शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। महापौर की अनुपस्थिति में हुई बैठक के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान "भ्रष्टाचार बंद करो",  "चंदा चोर, गद्दी छोड़" के नारे भी लगाए गए, जिससे बैठक का माहौल गरमा गया।
बैठक में सबसे बड़ा विवाद उस पत्र को लेकर हुआ, जिसमें नेता प्रतिपक्ष द्वारा अभियाचित सम्मेलन बुलाने की मांग की गई थी। इस पत्र पर चार भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया था। बैठक के दौरान संबंधित एमआईसी सदस्यों ने दावा किया कि पत्र पर किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं हैं।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि "यदि हस्ताक्षर उनके नहीं हैं तो वे गंगाजल उठाकर इसकी कसम खा लें, या फिर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दें। हस्ताक्षर इन्हीं लोगों के हैं, अब ये लोग झूठ बोल रहे हैं।"
दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के चलते बैठक में लगातार हंगामा होता रहा। महापौर की अनुपस्थिति के कारण बैठक अंततः स्थगित कर दी गई।

#मुरैना #morena #भाजपा #कांग्रेस #नगरनिगम

नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा! 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे, हस्ताक्षरों पर छिड़ा सियासी संग्राम मुरैना। नगर निगम परिषद की बैठक शुक्रवार को भारी हंगामे के बीच शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। महापौर की अनुपस्थिति में हुई बैठक के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान "भ्रष्टाचार बंद करो", "चंदा चोर, गद्दी छोड़" के नारे भी लगाए गए, जिससे बैठक का माहौल गरमा गया। बैठक में सबसे बड़ा विवाद उस पत्र को लेकर हुआ, जिसमें नेता प्रतिपक्ष द्वारा अभियाचित सम्मेलन बुलाने की मांग की गई थी। इस पत्र पर चार भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया था। बैठक के दौरान संबंधित एमआईसी सदस्यों ने दावा किया कि पत्र पर किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि "यदि हस्ताक्षर उनके नहीं हैं तो वे गंगाजल उठाकर इसकी कसम खा लें, या फिर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दें। हस्ताक्षर इन्हीं लोगों के हैं, अब ये लोग झूठ बोल रहे हैं।" दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के चलते बैठक में लगातार हंगामा होता रहा। महापौर की अनुपस्थिति के कारण बैठक अंततः स्थगित कर दी गई। #मुरैना #morena #भाजपा #कांग्रेस #नगरनिगम

Morena Nagar, Morena | Aug 7, 2026