अकलतरा पुलिस ने 5 किलो से ज्यादा गांजा की तस्करी करते मुख्य आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। वहीं एक एक नाबालिग लड़के को निरूद्ध कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड हैं। आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी, सारागांव का रहने वाला है।