Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
biharcorrespondent
Whatsapp से फोटो भेज हो रहा है खेला..... Full वीडियो जल्द.
Patna Rural, Patna
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
आज दिनांक 18.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण-सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, असैनिक शल्य चिकित्सक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक, एन०ई०पी०, डी०आर०डी०ए०, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, डी०आर०डी०ए०, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS एवं सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। उक्त बैठक से पहले माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प पोर्टल' का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 योजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों यथा-ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग इत्यादि के अभिसरण से क्रियान्वित किया जाना है। इस अभियान के तहत अवसंरचनाओं/परिसंपतियों का नवनिर्माण एवं मरम्मति का कार्य किया जाना है, जिसमें मुख्य रूप से उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द, सरकारी विद्यालयों में अतिरिक्त कमरा, किचन शेड, चाहरदीवारी, शौचालय, सामुदायिक भवन आदि का निर्माण एवं मरम्मति संबंधित विभागों के अभिसरण से किया जाना है। दिनांक 17.09.2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सभा द्वारा सभी योजनाओं का अनुमोदन कर दिया गया है। दिनांक 24.09.2026 तक चयनित सभी योजनाओं की प्रविष्टि "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प पोर्टल" पर की जानी है। सभी मरम्मति एवं रंग-रोगन आदि योग्य अवसंरचनाओं को दिनांक 30.11.2026 तक पूर्ण किया जाना है, जिसे मातृ विभाग द्वारा पूर्ण किया जायेगा। नव निर्माण अवसंरचनाओं को संबंधित विभागों के अभिसरण से दिनांक 31.03.2027 तक पूर्ण किया जाना है। इस अभियान में प्रखण्ड स्तर पर नोडल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को नामित किया गया है तथा जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। सभी योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा अनवरत रूप से किया जायेगा। #IPRD #BiharGovernment #SevaSankalpevamKayakalpAbhiyan #ReviewMeeting Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026
मधेपुरा के फुलौत थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अंतिम संस्कार के बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम के दौरान एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है .....#madhepurapolice #biharpolice
Patna Rural, Patna | Sep 18, 2026
कचरे के बेहतर प्रबंधन से स्वच्छ शहर की ओर बढ़ेगा कदम नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने सीखे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के गुर, प्रशिक्षण में प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर... समस्तीपुर : स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को विधि महाविद्यालय, समस्तीपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न नगर परिषदों एवं नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों और कार्यपालक पदाधिकारियों ने भाग लेकर कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था और नियमों की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन महापौर अनीता राम, उप महापौर रामबालक पासवान, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, नगर आयुक्त गौतम कुमार एवं उप नगर आयुक्त विभूति कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि ठोस कचरे का उचित प्रबंधन केवल नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। घर से ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने के साथ उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाना आवश्यक है। प्रशिक्षण से मिली जानकारी का वास्तविक लाभ तभी होगा, जब उसे धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। महापौर अनीता राम ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए नियमित कचरा उठाव के साथ नागरिकों में जागरूकता पैदा करना भी जरूरी है। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में जनभागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नगर आयुक्त गौतम कुमार ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी नगर निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में सहायक होगी। प्रशिक्षण में मिली जानकारी को व्यवहार में उतारना ही इसकी वास्तविक सफलता होगी। कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संजय गुप्ता ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कचरे को स्रोत पर अलग करने, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग और सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उप महापौर रामबालक पासवान ने कहा कि वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक कर कचरे के उचित निस्तारण के लिए प्रेरित करने से स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण के उपरांत नगर आयुक्त गौतम कुमार ने कार्यशाला में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों व स्वच्छता पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को व्यवहार में लागू कर नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था को नई गति दी जा सकती है। सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यशाला में जिले के विभिन्न नगर परिषदों एवं नगर निकायों के सभापति, उपसभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। #SwachhSamastipur #SolidWasteManagement #SwachhBharat #CleanCity #Samastipur #WasteManagement #JanBhagidari Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026
जिलाधिकारी ने जन संवाद में आमजनों की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश.. समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026। जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा आज समाहरणालय सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को स्वयं सुना गया। जन संवाद के दौरान आमजनों द्वारा भूमि एवं राजस्व, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा नियमानुसार मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा प्रत्येक आवेदक को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन संवाद के माध्यम से प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा शिकायतों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। मौके पर अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी श्री धर्मराज सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #जनसंवाद Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026
जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026। जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में उद्योग विभाग के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं लंबित आवेदनों तथा लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे ऋण एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पात्र आवेदकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बैंक स्तर पर लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा करते हुए बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभुकों के आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए तथा ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नए उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पूर्व से संचालित औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं का भी समुचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उद्यमियों को विभागीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं अन्य प्रोत्साहनों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाएं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने तथा आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए संबंधित विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं तथा पात्र लाभुकों को समय पर इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC), महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (GM DIC), कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल सहित उद्योग विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। #DistrictAdministration #industrydepartment #meeting #highlightsシ゚ Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026
स्वच्छता ही सेवा-2026 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ आज समाहरणालय परिसर मे जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा स्वच्छता कर्मियों के साथ समाहरणालय परिसर मे स्वच्छता स्पथ करा के जिला मे अभियान की शुरुआत की गई।इस अभियान में श्री सूर्य प्रताप सिंह उप विकास आयुक्त,निदेशक डीआरडीए,जिला समन्वयक, सलाहकार एवं प्रखंड स्तरीय कर्मीगण मौजूद थे। यह स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम समस्तीपुर जिला के सभी पंचायतों में 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक एक अभियान के रूप में मनाया जाएगा। जिसका थीम स्वच्छता में सहभागिता स्वच्छ भारत विकसित भारत निर्धारित है।जिसमें मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-बड़े विन्दुओं स्वच्छता लक्षित इकाईयों (Cleanliness Target Units) को गंदगी मुक्त किया जायेगा। जिसके तहत समस्तीपुर जिला के सभी पंचायत एवं सभी प्रखंडों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जायेगा। सफाई कर्मीयों के लिए सुरक्षा शिविर लगाकर उनकी स्वास्थ्य जाँच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। स्वच्छता को व्यवहार का अंग बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु विविध जन-जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। जूट एवं कपड़े,कागज या इको-फ्रेंडली सामग्री से निर्मित थैले का उपयोग करने तथा कचरा नहीं फैलाने एवं परिसर को स्वच्छ बनाने में बल दिया जाना है। स्वच्छता ही सेवा के तहत अपने घर परिवेश गांव एवं मोहल्ला को स्वच्छ बनाया जाना है तथा प्लास्टिक कचरा से मुक्त बनाने के लिए अभियान एवं श्रमदान किया जाना है। सभी सार्वजनिक स्थल, सरकारी एवं निजी कार्यालय,स्कूल, आंगनबाड़ी,स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, हाट बाजार, जलस्रोतों इत्यादि को स्वच्छ बनाने के लिए इन निर्धारित समय सीमा में अभियान चलाया जाना है। सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई कराते हुए स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर फोटो अपलोड किया जाना है। इस कार्य हेतु जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड समन्वयक जिला स्वच्छता कार्यालय से समन्वय स्थापित कर कार्य को तय समय-सीमा में सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी समस्तीपुर द्वारा दिया गया है। #DistrictAdministration #samastipur #highlight Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी जिला श्रम विभाग द्वारा किये गए सम्मानित श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रम कल्याण दिवस का आयोजन गुरुवार को संयुक्त श्रम भवन,महिला आई टी आई कैंपस,मोतिहारी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालबाबू प्रसाद उप मेयर मोतिहारी नगर निगम थे। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मोतिहारी प्रमोद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला स्तर के विभिन्न अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।।।।।।।।। #श्रमकल्याणदिवस #विश्वकर्मापूजा #श्रमविभाग #मोतिहारी #पूर्वीचंपारण #श्रमिकसम्मान #कर्मचारीसम्मान #उत्कृष्टकार्य #प्रशस्तिपत्र #अंगवस्त्र #HBLSugauLi #सुगौली #श्रमसंसाधनविभाग #बिहारसरकार #मोतिहारीन्यूज़ #पूर्वीचंपारणन्यूज़ #Today24CrimeNews #Today24CrimeNewsBihar #BreakingNews #BiharNews
Patna Rural, Patna | Sep 18, 2026
शिक्षक शमशाद ह*त्याकां*ड मिट्टी कटाई वि*वाद से म*र्डर तक! शिक्षक शमशाद ह*त्याकां*ड में बड़ा एक्शन पूर्वी चंपारण में दबंगई के आरोपों ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है...! बंजरिया में सरकारी शिक्षक मोहम्मद शमशाद की पी*ट-पी*ट*कर ह*त्या के बाद सवालों का सैलाब खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाने और मिट्टी कटाई का वि*रोध करने की कीमत शिक्षक शमशाद को अपनी जा*न देकर चुकानी पड़ी। ह*त्या के बाद मोतिहारी के अस्पताल चौक पर ऐसा आ*क्रोश फूटा कि करीब ढाई घंटे तक सड़क पर श*व रखकर प्रद*र्शन होता रहा। अब पुलिस की कार्रवाई तेज है—रातभर छापेमारी हुई, एक आरोपी शब्बीर आलम गिर*फ्तार हुआ और पूर्व प्रखंड प्रमुख मोहम्मद चमन पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है।।।।।।।। #शिक्षकशमशादहत्याकांड #शमशादहत्याकांड #बंजरियाकांड #बंजरिया #मोतिहारी #पूर्वीचंपारण #मोतिहारीन्यूज़ #शिक्षककीहत्या #हत्या_कांड #मिट्टीकटाईविवाद #पुलिसकार्रवाई #SITजांच #शब्बीरआलम #आरोपीगिरफ्तार #मोतिहारीपुलिस #अपराध #क्राइम_न्यूज़ #बिहारक्राइम #बिहारन्यूज़ #Today24CrimeNews
Patna Rural, Patna | Sep 18, 2026