जिलाधिकारी ने जन संवाद में आमजनों की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश..
समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा आज समाहरणालय सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को स्वयं सुना गया।
जन संवाद के दौरान आमजनों द्वारा भूमि एवं राजस्व, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा नियमानुसार मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा प्रत्येक आवेदक को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन संवाद के माध्यम से प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा शिकायतों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
मौके पर अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी श्री धर्मराज सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
#जिलाप्रशासनसमस्तीपुर
#जनसंवाद
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026