स्वच्छता ही सेवा-2026
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ आज समाहरणालय परिसर मे जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा स्वच्छता कर्मियों के साथ समाहरणालय परिसर मे स्वच्छता स्पथ करा के जिला मे अभियान की शुरुआत की गई।इस अभियान में श्री सूर्य प्रताप सिंह उप विकास आयुक्त,निदेशक डीआरडीए,जिला समन्वयक, सलाहकार एवं प्रखंड स्तरीय कर्मीगण मौजूद थे।
यह स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम समस्तीपुर जिला के सभी पंचायतों में 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।
इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक एक अभियान के रूप में मनाया जाएगा।
जिसका थीम स्वच्छता में सहभागिता स्वच्छ भारत विकसित भारत निर्धारित है।जिसमें मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-बड़े विन्दुओं स्वच्छता लक्षित इकाईयों (Cleanliness Target Units) को गंदगी मुक्त किया जायेगा।
जिसके तहत समस्तीपुर जिला के सभी पंचायत एवं सभी प्रखंडों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जायेगा।
सफाई कर्मीयों के लिए सुरक्षा शिविर लगाकर उनकी स्वास्थ्य जाँच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा।
स्वच्छता को व्यवहार का अंग बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु विविध जन-जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जायेगा।
जूट एवं कपड़े,कागज या इको-फ्रेंडली सामग्री से निर्मित थैले का उपयोग करने तथा कचरा नहीं फैलाने एवं परिसर को स्वच्छ बनाने में बल दिया जाना है।
स्वच्छता ही सेवा के तहत अपने घर परिवेश गांव एवं मोहल्ला को स्वच्छ बनाया जाना है तथा प्लास्टिक कचरा से मुक्त बनाने के लिए अभियान एवं श्रमदान किया जाना है।
सभी सार्वजनिक स्थल, सरकारी एवं निजी कार्यालय,स्कूल, आंगनबाड़ी,स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, हाट बाजार, जलस्रोतों इत्यादि को स्वच्छ बनाने के लिए इन निर्धारित समय सीमा में अभियान चलाया जाना है।
सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई कराते हुए स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर फोटो अपलोड किया जाना है।
इस कार्य हेतु जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड समन्वयक जिला स्वच्छता कार्यालय से समन्वय स्थापित कर कार्य को तय समय-सीमा में सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी समस्तीपुर द्वारा दिया गया है।
#DistrictAdministration
#samastipur
#highlight
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026