शाजापुर: मक्सी में दो पक्षों के विवाद के बाद पुलिस छावनी में तब्दील, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
शाजापुर दो पक्षों के विवाद के बाद, पुलिस छावनी में हुआ तब्दील मक्सी, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात। बुधवार को मक्सी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग भी हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार को सुबह से ही मक्सी नगर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर घूमते दिखे।