शाजापुर: भरड़ के शासकीय विद्यालय के आईटी और एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने हीरपुर टेका की सहकारी साख संस्था का किया औद्योगिक भ्रमण
शासकीय विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरड़ के कक्षा नवी से12वीं तक के व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आईटी एवं एग्रीकल्चर के अंतर्गत आने वाले सभी 205 छात्र-छात्राओं को सहकारी साख संस्था हीरपुर टेका औद्योगिक भ्रमण के लिए ले जाया गया।जिसमें समिति प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा एवं आपरेटर नवीन कारपेंटर ने वहां पर होने वाले कार्यो के बारे में उन्हें विस्तार से समझाया।