शाजापुर: मक्सी में विवाद में मृत व्यक्ति का कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जनाजा, परिजनों ने नारेबाजी कर जताया आक्रोश
मक्सी में बुधवार रात को हुए विवाद में घायल अमजद की मौत हो गई। गुरुवार को मक्सी में उसका जनाजा निकाला गया और कब्रिस्तान में दफन किया गया। जनाजा निकाले जाने के पहले अमजद के परिजन और समाज जनों ने नाराजगी जाहिर की और जमकर नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि मामले में पुलिस ने निष्पक्षता से कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते विवाद बड़ा और एक व्यक्ति की जान चली गई।