शाजापुर: मक्सी विवाद में मृत व्यक्ति के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
शाजापुर जिला अस्पताल में मक्सी विवाद में मृत युवक अमजद का पीएम कड़ी सुरक्षा में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मृतक के परिजन समाजजन और पुलिस बल मौजूद रहा पीएम के बाद गुरुवार को करीब 11:00 बजे से 12:00 के बीच शव परिजनों को सौंप दिया गया।