शाजापुर: शाजापुर जिला कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर अफवाह या झूठी खबर पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी
शाजापुर, बुधवार को दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर ऋजु बाफना ने बताया कि सोशल मीडिया पर सतत नजर रहेगी। मक्सी में हुई घटना को लेकर यदि कोई अफवाह या झूठी खबर पोस्ट करेगा तो उसके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बाफना ने आमजनों से अपील की है।