बेलहर: बस्ती बेलहर के पास बाइक की डिक्की से पुलिस ने किया 16 लीटर महुआ शराब जब्त बाइक चालक सह तस्कर फरार
Belhar, Banka | Jan 13, 2024 बेलहर बस्ती के पास आज बेलहर तारापुर मुख्य मार्ग पर पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 16 पॉलिथीन में 16 लीटर महुआ शराब जब्त कर लिया। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर लिया। जबकि बाइक चालक सह तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर नाकेबंदी की गई थी। पुलिस को देखते ही बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में बाइक के चालक और मालिक के खिलाफ केस दर्ज की गई है।